भाकियू नेताओं ने सोमवार को डीएपी की कालाबाजारी रोकने व आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा चेतावनी दी कि यदि दिवाली तक खाद उपलब्ध नहीं मिलती तो भाकियू रोड जाम करेगी। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। ब्लॉक अध्यक्ष सतबीर, कोषाध्यक्ष सुखविंद्र ने कहा कि बाबैन आलू और गेहूं उत्पादक क्षेत्र हैं। यहां पर डीएपी की खपत ज्यादा है। खाद विक्रेता किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। किसानों को फसल की बिजाई के लिए खाद की जरूरत पड़ रही हैं। रोजाना लंबी लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। इस मौके पर विपिन सांगवान, रमेश चंद, जगीर मलिक, गुरदयाल, धर्मपाल, ओमप्रकाश, मनिंद्र व अन्य मौजूद रहे।