फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी में संलिप्त एक परिवार की साढ़े सात करोड़ की संपत्ति अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त एक परिवार की साढ़े सात करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। इस परिवार के पास 20 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि, मकान, प्लाट व शोरूम है, जिसकी कीमत करीब साढ़े सात करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में आरोपी सतनाम सिंह निवासी डेरा बचगांवा के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत करीब 12 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी हेरोइन/स्मैक, अफीम के धंधे में लगातार सक्रिय है। तस्करी से ही आरोपी ने करोड़ों रुपये की संपत्ति जमा की है। जिले के थानेसर, शाहाबाद व झांसा के साथ-साथ पंजाब में भी सतनाम सिंह के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। वहीं आरोपी सतनाम सिंह की मां हरबंस कौर के खिलाफ भी जिले में तीन केस दर्ज हैं। उसके अलावा पिता दर्शन सिंह के खिलाफ पांच केस दर्ज हैं। अधिकतर मुकदमे अदालत में विचाराधीन हैं जिनमें दो मामलों में आरोपी सतनाम सिंह उर्फ सत्ता को 10/10 साल की सजा व लाखों रुपये का जुर्माना हो चुका है। आरोपी व उसके परिजनों के पास 20 एकड़ 6 कनाल 34 मरले कृषि भूमि है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ 46 लाख 39 हजार रुपये है। वहीं रिहायशी मकान, प्लाट व शोरूम है, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 60 लाख एक हजार 798 रुपये है। इसके अतिरिक्त तीन अलग-अलग बैंक खातों में 10 लाख 51 हजार 150 रुपये की नकदी व दो कंबाइन है। कंबाइन की कीमत 28 लाख 85 हजार रुपये है। इस परिवार ने यह संपत्ति नशीले पदार्थों की तस्करी करके जुटाई है। अब जिला पुलिस ने इस संपत्ति को अटैच कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि नशा तस्करी में आरोपी की करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को अटैच करने के लिए जिला पुलिस ने सक्षम प्राधिकारी व प्रशासक, एनडीपीएस एक्ट नई दिल्ली को पत्र लिखा था। इस पर कार्रवाई करते हुए उनकी ओर से पुलिस को संपत्ति अटैच करने के आदेश प्राप्त हुए थे। अब पुलिस ने इस संपत्ति को अटैच कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें