मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे शहर की मुख्य सड़क रेड रोड पर निरंकारी भवन के नजदीक स्थित एक मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोरों ने 40 हजार रुपये चुरा लिए। स्टोर संचालक मनीष किसी काम के लिए दुकान का शीशे वाला दरवाजे का ताला लगाकर किसी काम से गया था। मनीष ने जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उसने देखा कि एक चोर उसके जाने के बाद मुख्य गेट का लॉक तोड़कर अंदर घुसा और करीब 4-5 मिनट अंदर रहा और गले को तोड़कर बड़े आराम से उसमें रखे 40 हजार रुपये चुरा कर ले गया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस पूरी घटना को देखकर दुकान संचालक में काफी रोष नजर आया उसने अपना रोष प्रकट करते हुए कहा कि दिनदहाड़े ऐसी घटनाएं घटित होने लगी है तो रात को भला शहरवासी कैसे सुरक्षित रहेंगे। मांग है कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना करके केस दर्ज कर लिया है।