फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों की परेड रहेगी आकर्षण का केंद्र, विद्यार्थी देंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम स्थल पर रंगोली बनाते कलाकार। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रविवार को 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम स्थल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण व शहीदी स्मारक के आस-पास सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में पुलिस के जवान परेड प्रस्तुत करेंगे। ध्वजारोहण डीसी करेंगे। स्कूल परिसरों आदि स्थानों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन होगा। स्कूलों में विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से क्विक रिस्पांस टीमों को भी नियुक्त किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी के लिए प्रतिभागियों ने जमकर पसीना बहाया है। विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों में देशभक्ति पर आधारित गीत, नारी शक्ति पर आधारित नृत्य, हरियाणवी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें