फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों ने चमकाया कुरुक्षेत्र का नाम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को सम्मानित करते विधायक रामकरण काला व ? - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
शाहाबाद। महिला हॉकी टीम की कप्तान और सदस्यों के ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन पर सम्मान किया गया। इस मौके पर विधायक रामकरण काला ने कहा कि इन बेटियों ने दुनिया भर में कुरुक्षेत्र का नाम चमका दिया।
विज्ञापन

विधायक रामकरण काला, हल्का प्रधान जगबीर मोहडी, डा. गुलशन क्वात्रा, शहरी प्रधान प्रवीण गुप्ता, अमनदीप सिंह कंबोज, मनजीत सिंह, नागपाल, नीरज मट्टू भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल के निवास स्थान पर पहुंचे। वहां उन्हें स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मिठाई भी खिलाई। इसके बाद ओलंपियन नवनीत कौर और नवजोत कौर को भी शॉल भेंट की और मुंह मीठा करवाया।
विधायक ने कप्तान रानी रामपाल के पिता रामपाल व माता राममूर्ति, नवनीत कौर के पिता बूटा सिंह व माता जसविंद्र कौर तथा नवजोत कौर के पिता सतनाम सिंह व माता मनजीत कौर के साथ-साथ तीनों खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शाहाबाद की बेटियों ने आज पूरी दुनिया के सामने साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें