फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में महज छह बचे कोरोना के एक्टिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में अब महज छह कोरोना के एक्टिव केस बचे हैं। इनमें से चार मरीज घर में आइसोलेट है और दो मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के लिए गए 1452 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 4 लाख 46 हजार 484 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21754 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अभी तक लिए गए 470176 में से 446484 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। जिले का रिकवरी रेट 98.36 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.72 पर पहुंच गया है।
शनिवार को किसी भी व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है, जबकि एक मरीज ठीक हुआ है। अब तक जिले में 22116 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 21754 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 356 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीदार नगर में बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को किया डी-नोटिफाई
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार दीदार नगर आरे वाली गली में बनाए गए 2 कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें