फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से अन्य व्यक्ति को प्लॉट बेचने के आरोप में एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
एक प्लॉट को दो बार बेचकर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोपी ने ये प्लॉट साढ़े 8 साल पहले शिकायतकर्ता को बेचा था। अब 2020 में उसने ये प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। शिकायतकर्ता ने जब प्लॉट बेचना चाहा तो उसे जानकारी मिली कि आरोपी ने प्लॉट को किसी दूसरे के नाम करा दिया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाबैन निवासी सतनाम वर्मा ने थाना बाबैन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बाबैन में 90 वर्ग गज का एक प्लॉट छह सितंबर 2013 को राजेश कुमार वासी ढांड (कैथल) हाल वासी मोहन नगर से खरीदा था। 30 सितंबर 2013 को उसने प्लॉट की रजिस्ट्री पत्नी राधा रानी के नाम कराई थी। साल 2020 में घर की जरूरत को पूरा करने के लिए उसने प्लॉट बेचना चाहा था तो उसे पता चला कि राजेश कुमार (विक्रेता) ने ये प्लॉट साल 2020 में किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। आरोपी ने प्लॉट की रजिस्ट्री एक अन्य महिला के नाम भी करा दी है। आरोपी ने उसके प्लॉट को बिना उसकी मर्जी के बेच दिया। जब उसने आरोपी राजेश कुमार से बातचीत की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार को नामजद करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें