फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कोरोना संक्रमित मिला, एक ठीक होकर गया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है, जबकि एक मरीज को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में महज सात एक्टिव केस बचे हुए हैं। इनमें से पांच मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है, जबकि दो मरीजों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 4 लाख 58 हजार 256 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21760 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अभी तक लिए गए 481145 में से 458256 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। जिले का रिकवरी रेट 98.36 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.61 पर पहुंच गया है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ 7 है। बताया कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 551 सैंपल लिए गए है, जिनमें आरटी पीसीआर के 354 व रैपिड एंटीजन के 197 सैंपल शामिल है। रविवार को 1 व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और एक मरीज को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 22123 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और 356 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम के लिए जिला में शीला नगर कुरुक्षेत्र में एक स्थान पर कोरोना संक्रमित केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। इस क्षेत्र में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाईन नंबर भी जारी किए गए है। उधर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले में बनाए गए कंटेनमेंट जोन को कोरोना केसों की रिकवरी के बाद डी-नोटिफाई किया जा रहा है। एडवाइजरी के अनुसार जिले के गांव बहादुर पुरा व सेक्टर-30 कुरुक्षेत्र में बनाए गए 2 कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें