फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरेटर चुराने के मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महीने पहले जेनरेटर चोरी करने के मामले में पुलिस ने अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सूरज व रजत उर्फ लल्ला वासी फौजी कॉलोनी को जेल भेज दिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 30 मई को शुभम आजाद वासी लक्ष्मण कॉलोनी ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया थाकि उसकी लक्ष्मण चौक के पास दुकान है। 26 मई की शाम वह अपनी दुकान बंद करके चला गया था। जिस समय वह दुकान से घर गया तो उसका जेनरेटर दुकान के बाहर रखा था, लेकिन अगले दिन दुकान पर पहुंचा तो चोर जेनरेटर चुरा ले गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए सीआईए-1 की टीम ने गुप्त सूचना पर कुलविंदर उर्फ छिंदा वासी कीर्ति नगर व अमर चंद वासी जोगन खेड़ा को गिरफ्तार करके कब्जे से चोरीशुदा जेनरेटर बरामद किया था। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपी सूरज व रजत को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें