फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरस्वती नदी पर 168 लोगों को जारी नोटिस के आधार पर पुलिस बल के साथ तत्काल हटाए जाएं अवैध कब्जे

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अ​धिकारियाें की बैठक लेते विधायक सुभाष सुधा।
विज्ञापन

विज्ञापन































































कुरुक्षेत्र। बाढ़ का पानी अभी भी शहर की कई कॉलोनियों में जमा हुआ है। इसलिए नगर परिषद व पंचायत विभाग के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों से पानी की एक-एक बूंद की निकासी करवाना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के अधिकारियों का भी सहयोग लिया जाए।































































ये निर्देश विधायक सुभाष सुधा ने दिए। वे सोमवार को बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में किए गए कार्यों और आगामी कार्यों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों की एक बैठक ले रहे थे। विधायक ने कहा कि बाढ़ के पानी से किसानों की फसलों, लोगों के घरों और पशुधन का काफी नुकसान हुआ है। अब बाढ़ का पानी लगभग अधिकतर क्षेत्र से निकल चुका है। अभी भी धरातल पर स्वच्छता, फॉगिंग, स्वास्थ्य शिविर, पीने का स्वच्छ पानी, टयूबवेलों को ठीक करवाना, शहर और गांव की सड़कों की मरम्मत करना और पानी निकासी के लिए पुलिया का निर्माण करना आदि लंबित है और इन विषयों पर विशेष फोकस रखकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरस्वती का पानी शहर में बाढ़ आने का मुख्य कारण भी बना, इसलिए बोर्ड के अधिकारी सरस्वती नदी के टूटे बंधों की रिपेयर करने, व्यर्थ पुलियों को तुड़वाने का काम करेंगे। इसके साथ ही सरस्वती बोर्ड की तरफ से सरस्वती नदी पर कब्जा करने वाले जिन 168 लोगों को नोटिस जारी किए गए है, उन नोटिस के अनुसार जल्द से जल्द अवैध कब्जों को हटवाने काम करेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन की मदद ली जाए। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भी एक-दो दिनों में गोशालाओं और लोगों के पशुधन की वास्तविक रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।















































































































































































































































































































































































































































































































































गांवों को पानी से बचाने के लिए मार्केटिंग बोर्ड को पुलिया बनाने के दिए आदेश































































































































विधायक ने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसाकपुर, फतुपुर, अमीन, शादीपुर, कसरेला आदि गांवों को पानी से बचाने के लिए जल्द पुलिया का निर्माण किया जाए। इस कार्य में जिला परिषद के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौधरी सहयोग करेंगे। इसके अलावा मार्केटिंग बोर्ड की जितनी भी सड़कें है उनकी मरम्मत की जाए या फिर नवनिर्माण किया जाए।































































































































































































































































































































































































बाढ़ से प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के आदेश































































































































स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्काइट कॉलेज और उसके सामने राहुल कॉलोनी, राणा कॉलोनी, कॉमरेड कॉलोनी, अमरगढ़ मझाड़ा बीपीएल कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, सिल्वर सिटी, नरकातारी बीपीएल कॉलोनी, खेड़ी मारकंडा, दीदार नगर के पीछे वाली गली सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाए और एलर्जी से बचाव और अन्य बीमारियों के लिए निशुल्क दवाइयां वितरित की जाए।































































































































































































































































































































































































बाढ़ से प्रभावित गांवों की हर गली में हो फोगिंग































































































































विधायक ने निर्देश दिए कि थानेसर क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर गली-गली में जाकर फॉगिंग कार्य करवाया जाए। इसके लिए पंचायत विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में मशीनें है। अगर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फॉगिंग के लिए दवा नहीं मिलती तो पंचायत विभाग के अधिकारी अपने फंड से दवा खरीदना सुनिश्चित करेंगे, लेकिन फॉगिंग का कार्य रुकना नहीं चाहिए।































































































































































































































































































































































































दीदार नगर, कीर्ति नगर और वशिष्ठ कॉलोनी पर हो फोकस































































































































विधायक ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फॉगिंग के लिए नियमानुसार नई मशीनों को खरीदा जाए और जो मशीनें खराब है, उन्हें ठीक करवाया जाए। इसके साथ ही नगर परिषद अपने फंड से फॉगिंग के लिए दवा जल्द से जल्द दवाई खरीदना सुनिश्चित करें ताकि बारिश से प्रभावित शहरी क्षेत्र में सुबह और सायं के समय फॉगिंग का कार्य किया जा सके। नप अधिकारी शेड्यूल के अनुसार राहुल कॉलोनी, भारत नगर, दीदार नगर, खेड़ी मारकंडा, राणा कॉलोनी, कॉमरेड कॉलोनी, सिल्वर सिटी, सरस्वती कॉलोनी और अन्य प्रभावित कॉलोनियों में फॉगिंग का कार्य किया जाए। जहां अभी भी पानी जमा है, वहां पर पंप लगाकर पानी की निकासी करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
































































































































































































































































































































































































अभी भी स्वच्छ पेयजल नहीं































































































































जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए विधायक ने कहा कि दीदार नगर, कीर्ति नगर और मोहन नगर में अभी भी लोगों को अच्छी गुणवत्ता का पीने का पानी नहीं मिल रहा है। यहां पानी के टैंकरों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें