फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में अब मात्र दो मरीज सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से मुक्ति की ओर कुरुक्षेत्र जिला तेजी से कदम बढ़ा रहा है। सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 432 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब महज 2 मरीज ही सक्रिय हैं, जिन्हें शहर के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बता दें कि पिछले कई दिनों से कोरोना पॉजिटिव केस में गिरावट आ रही है। कुरुक्षेत्र में जहां पिछले कई दिनों से एक भी केस पॉजिटिव नहीं आया है, वहीं एक्टिव केस की संख्या भी घटकर 2 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

उधर, जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान भी निरंतर चलाया जा रहा है। विभाग के अनुसार अब तक पांच लाख 48 हजार 376 को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 4 लाख 69 हजार 806 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 98.38 फीसदी तथा सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.50 फीसदी पर पहुंच गया है। बताया कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 432 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें आरटी पीसीआर के 405 व रैपिड एंटीजन के 27 सैंपल शामिल हैं। सोमवार को किसी भी व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। कुरुक्षेत्र में अब तक 22124 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और अब तक 21766 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक कोरोना पॉजिटिव 356 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें