फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले में महज 3 सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 98.38 फीसदी तक पहुंच गया है। कुरुक्षेत्र में अब महज 3 सक्रिय केस बचे हैं, जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 1696 सैंपलों में से मात्र एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 22 हजार 126 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

हालांकि इनमें से 21 हजार 767 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। अब तक 356 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है। अब तक कुरुक्षेत्र में 4 लाख 73 हजार 211 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उन्होंने बताया कि अभी तक लिए गए 497191 में से 473211 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1696 सैंपल लिए थे, जिनमें से मात्र एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
आज जिलेभर में 41 जगह लगाए जाएंगे टीकाकरण शिविर
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा तय शेड्यूल के अनुसार आज जिलेभर में 41 जगह टीकाकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि रोजाना स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक शेड्यूल तैयार किया जाता है, जिसके दौरान विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित कर लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगा रहा है। बताया कि आज एलएनजेपी अस्पताल में कोविशील्ड व कोवॉक्सीन की डोज लगाई जाएगी। सीएचसी पिहोवा, सीएचसी मथाना, पीएचसी ठसका मीराजी, सीएचसी शाहाबाद, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दूसरा गेट थानेसर में कोवॉक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इसके साथ-साथ पंजाबी धर्मशाला पिहोवा, मुर्तजापुर सरकारी स्कूल, धूलगढ़ एडब्ल्यूसी, शाहपुर सरकारी स्कूल, समानी सरकारी स्कूल, अजराना कला राजपूत धर्मशाला, झिंवरहेडी एडब्ल्यूसी, कोलापुर सरकारी स्कूल, रत्नगढ़ डेरा सरकारी स्कूल, पीएचसी खानपुर कोलियां, फतुहपुर सरकारी स्कूल, चंद्रभान सरकारी स्कूल, बारना सीएचसी, बगथला सरकारी स्कूल, सुनहेड़ी खालसा सब सेंटर, मिर्जापुर सब सेंटर, कैंथला खुर्द सब सेंटर, दयालपुर सब सेंटर, हथीरा सब सेंटर, किरमिच पीएचसी, लाडवा सीएचसी, रामशरण माजरा बाबैन, बाबैन सीएचसी, मुकीरपुर सरकारी स्कूल, डीग सरकारी स्कूल, खेडी सैंयदा सरकारी स्कूल, गौरखा सरकारी स्कूल, झांसा सीएचसी, जिला कोर्ट परिसर बार रूम, खेडा मंदिर मोहन नगर, कृष्णा नगर गामडी, पॉली क्लीनिक सेक्टर 4 में कोविशील्ड की वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें