फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना एप्रेन नहीं दिखेंगे चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में ड्यूटी के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए एप्रेन और वर्दी पहनना अनिवार्य कर दिया है। अब कोई भी चिकित्सक या स्वास्थ्य कर्मचारी बिना एप्रेन और वर्दी के पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। गत दिवस ही यह आदेश स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक की ओर से जारी पत्र में जिला सिविल सर्जन को दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी ड्यूटी पर होते हैं, लेकिन एप्रेन और वर्दी नहीं पहनते। इसकी वजह से चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी को पहचानने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि ड्यूटी के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा एप्रेन और वर्दी पहनने के आदेश स्वास्थ्य विभाग पंचकूला की ओर से उनके पास आए हैं। इस संदर्भ में चिकित्सा अधीक्षक, सभी सीएचसी, पीएचसी प्रभारियों को पत्र जारी कर निर्देश भी दिए गए हैं। कहा गया है कि सभी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी ड्यूटी के दौरान एप्रेन और वर्दी पहने, ताकि व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें