फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला कोई कोरोना केस, अब सिर्फ दो एक्टिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को किसी भी व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है और एक व्यक्ति को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में दो सक्रिय केस रह गए हैं। इसमें एक केस बीते रोज गांव अटवान में मिला था। इस क्षेत्र में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि अभी तक लिए गए 533745 में से 511085 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.38 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.15 पर पहुंच गया है। अब तक कुरुक्षेत्र में 5 लाख 11 हजार 85 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अब तक 21785 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं कोरोना पॉजिटिव 357 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिला उप-सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन टीकाकरण का शेड्यूल जारी किया जा रहा है। लोगों को भी टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए। जिले में 10 अक्तूबर को 19 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें