फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन निकाला

विज्ञापन
नगर कीर्तन का स्वागत करते खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 355वें प्रकाशोत्सव को समर्पित बुधवार को धर्मनगरी पिहोवा में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री बाउली साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पंज प्यारों की अगुवाई में आरंभ हुआ। ठंड व बारिश के बीच बड़ी ही श्रद्धा व उत्साह के साथ संगत ने हाजिरी भरी।
हेड ग्रंथी ज्ञानी काबल सिंह ने अरदास कर नगर कीर्तन को प्रारंभ किया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा बाउली साहिब से शुरू होकर मेन बाजार, सरस्वती तीर्थ, गुहला-चीका रोड, मॉडल टाउन, अनाज मंडी, अंबाला रोड व कैथल रोड से होता हुआ शाम को गुरुद्वारा साहिब में वापस पहुंचा, जहां भव्य आतिशबाजी की गई। फूलों से सुसज्जित पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शनों के लिए संगत भारी संख्या में पहुंची। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने भी गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

निशान साहिब और तलवार हाथ में लिए नगर-कीर्तन की अगुवाई कर रहे पंज प्यारे आकर्षण का केंद्र रहे। गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्थे व कथावाचकों ने संगत को गुरु गोबिंद सिंह के इतिहास की जानकारी दी। शहर को स्वागतद्वार से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन के साथ चल रही संगत के लिए जगह-जगह प्रसाद लगाया। लोगों ने श्रद्धाभाव से चाय, ब्रेड व फलों का प्रसाद संगत में वितरित किया। नगर कीर्तन समूचे मार्ग में जहां से निकला दोनों ओर खड़े श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर एचएसजीपीसी सदस्य जत्थेदार सतपाल सिंह, बाबा हजूर सिंह, सुखविंद्र सिंह, जसवंत सिंह, जसपाल सिंह, तेजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय कुमार, कश्मीर सिंह, कमलजीत सिंह सहित भारी संख्या में संगत मौजूद रही।
सिख युवकों ने दिखाए गतका के जौहर
नगर कीर्तन में बीर खालसा दल के सिख युवकों ने गतका के जौहर दिखाए। बीर खालसा दल के युवाओं ने मुंह से आग निकालने, कृपाण से आंख में सुरमा डालने जैसे करतबों का प्रदर्शन कर लोगों को हतप्रभ कर दिया।
विज्ञापन

गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलें : संदीप सिंह
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि संगत को गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलकर मानव कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। जो मनुष्य गुरु महाराज को याद करेगा तो गुरु महाराज उन्हें शक्ति प्रदान करेंगे। आज समाज में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों को आगे आने की जरूरत है। इससे पहले उन्होंने इस्माईलाबाद में गुरुद्वारा सिंह सभा में श्री गुरु ग्रंथ साहब जी के आगे अरदास की और इसके बाद गांव ठसका मीरांजी में मारकंडेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने ट्रस्ट को समाज सेवा के कार्यों के लिए ढाई लाख रुपये की अनुदान राशि भी दी। गुरुद्वारा बाउली साहिब की तरफ से खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह को सरोपा, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें