फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी रसायन विज्ञान की 140 सीट पर दाखिला लेने के लिए 16 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के विभिन्न पाठ्यक्रमों की 140 सीटों पर 17 अगस्त से दाखिला प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक विद्यार्थी 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। रसायन विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. नीरा राघव ने बताया कि विभाग की एमएससी रसायन शास्त्र पाठ्यक्रम में 140 छात्र हर वर्ष दाखिला लेते हैं।
विज्ञापन

रसायन विज्ञान विभाग में चार अलग-अलग विषयों की विशेषज्ञताएं चल रही हैं, जिसमें कार्बनिक रसायन विज्ञान, भौतिक रसायन विज्ञान और अकार्बनिक रसायन विज्ञान के अलावा, एसएफएस योजना के तहत फार्मास्युटिकल रसायन विज्ञान शामिल हैं। रसायन शास्त्र विभाग से 335 से अधिक छात्रों ने पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है और 3100 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।
उन्होंने बताया कि यह एक डीएसटी फिस्ट प्रायोजित विभाग है। शोध को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में विभाग में 400 मेगाहर्ट्ज एनएमआर स्पेक्ट्रोमीटर स्थापित किया है। इसके अलावा एफटीआईआर स्पेक्ट्रोमीटर, रोटावेपर, फ्लोरेंस और अल्ट्रावायलेट स्पेक्ट्रोफोटोमीटर, साइक्लिक वोल्टमीटर, एक्सटरुडर, तन्य परीक्षण मशीन इत्यादि विभाग में उपलब्ध हैं। इस समय विभाग में 15 स्थाई अध्यापक व 3 अनुबंधित अध्यापक हैं।
विज्ञापन

प्रो. नीरा राघव ने बताया कि रसायन शास्त्र विभाग का प्लेसमेंट रिकॉर्ड अच्छा रहा है और विद्यार्थियों को फार्मास्युटिकल्स, इंडियन ऑयल, ओएनजीसी, एनपीएल और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी मिल रही है। कई छात्र स्कूलों/कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बना रहे हैं। लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय ने बताया कि रसायन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी एमएससी की 140 सीटों के लिए 16 सितंबर रात्रि 23:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें