फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुढ़ी गांव में 300 से ज्यादा बीमार, आठ नए डेंगू के मामले

विज्ञापन
बाबैन। गांव गुढी में पानी की टंकीयों को चैक करते हैल्थ इस्पेक्टर सतबीर सिंह व स्वास्थ्य विभाग क
विज्ञापन
बाबैन। गुढ़ी गांव में बुखार से दो लोगों की मौत और 300 से ज्यादा महिलाओं, पुरुषों व बच्चों के बीमार होने के चलते दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार को इस गांव से बुखार से पीड़ित आठ और मामले सामने आए हैं, जिनमें डेंगू होने की पुष्टि हुई है। हालात यह है कि गांव के प्रत्येक घर का कोई न कोई सदस्य बीमार पड़ा हुआ है। कई बीमार लोगों की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें लाडवा व कुरुक्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इस गांव से दो दिन पहले 45 लोगों के खून के सैंपल लिए गए थे, जिसमें आठ लोग डेंगू ग्रस्त पाए गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ित लोगों के घर पहुंची तो हेल्थ इंस्पेक्टर सतबीर सिंह व अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों के द्वारा उनके घरों के आसपास जमा गंदगी को साफ करवाया व पानी की टंकियों की सफाई करवाई गई। डाॅ. सोनिया ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद है जो लोगों को दवाइयां वितरित कर रही है और समय-समय पर लोगों की जांच कर रही है।


कबाड़ियों का सामान उठाने के दिए दिशा निर्देश
गांव में कई लोग कबाड़ी का काम करते हैं तो उनके पास टायर, टूटी पानी बाल्टियां व अन्य प्रकार का सामान पड़ा है, जिसमें डेंगू का लारवा पनप रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा गांव की स्थिति को देखते हुए गांव से सामान उठाने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद कई लोगों ने खुद भी सामान को उठा दिया।
विज्ञापन



फिर लिए पानी के सैंपल
गांव में फैले संदिग्ध डेंगू व वायरल बुखार पर रोक लगाने के लिए पब्लिक हेल्थ के फील्ड ऑपरेटर मनीष के द्वारा पांच अलग अलग जगहों से पानी के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने ने बताया कि इससे पहले भी गांव से पानी के सैंपल लिए गए थे। जल्द ही इनकी रिपोर्ट आने की संभावना है।



देखरेख के साथ-साथ लोगों को किया जा रहा जागरूक : सतबीर
स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि गांव गुढी में डाॅ. सोनिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कार्य कर रही है। जो लोग डेंगू पीड़ित हैं उनके घर पर जाकर आसपास सफाई करवाई गई है। गांव में जागरूकता प्रचार सामग्री बांटी गई है और लोगों को खानपान के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

बाबैन। गांव गुढी में पानी की टंकीयों को चैक करते हैल्थ इस्पेक्टर सतबीर सिंह व स्वास्थ्य विभाग क

बाबैन। गांव गुढी में पानी की टंकीयों को चैक करते हैल्थ इस्पेक्टर सतबीर सिंह व स्वास्थ्य विभाग क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें