फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की आग में झुलसने से मौत

विज्ञापन
न्यू शांति नगर स्थित मकान में जला सामान। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शहर के न्यू शांति नगर में 55 वर्षीय व्यक्ति की आग में झुलसने से मौत होने का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त रमेश कुमार के रूप में हुई है। रमेश अपने भाई के साथ न्यू शांति नगर में ही रहता था और अविवाहित था। थाना केयूके की पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।
पुलिस को दिए अपने बयान में नरेश कुमार ने बताया कि उसका भाई उसके ही साथ अलग कमरे में रहता था। वह रविवार को छुट्टी के कारण अपने परिवार के साथ अपने कमरे में ही मौजूद था। सुबह अचानक आठ बजे उसका भाई रमेश कुमार चीखता चिल्लाता हुआ अपने कमरे से बाहर निकला। उसकी चीखने के आवाज सुनकर वह कमरे से बाहर निकला। उसने देखा उसका भाई रमेश आग की लपटों से घिरा है। उसने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग में ज्यादा झुलसने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। केयूके थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने एसएफएल टीम के साथ साक्ष्य एकत्रित किए है। अभी आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने इत्तफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

न्यू शांति नगर में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। पुलिस- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें