फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी का कहर जारी, दोपहर से पहले ही खत्म हो रही एनर्जी सारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालात ऐसे बने हुए हैं कि शरीर की एनर्जी दोपहर से पहले खत्म हो जाती है। सुबह नहाकर और अच्छा नाश्ता कर घर से निकलते हैं तो मात्र दो घंटे में गर्मी की मार से हालत पतली हो रही है। भीषण गर्मी की मार से दुकानदारों पर मंदी का दौर चल रहा है। आलम यह है कि गर्मी के कारण ग्राहक घरों से बाहर नहीं निकल रहे और बाजार ग्राहकों से वीरान हैं।
विज्ञापन

जिले का तापमान दिन में 44 डिग्री से नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है। लू की वजह से लोग जहां बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, वहीं सारे कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। मजदूरी करने वाले लोग भी अब दिहाड़ी लगाने से गुरेज करने लगे हैं। इनका भी यही कहना है कि यह गर्मी बर्दाश्त से बाहर है। अब लोग सिर्फ भगवान इंद्रदेव से एक अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं। लोगों का कहना है कि यदि बारिश छिटपुट हुई, तो गर्मी का और प्रचंड रूप सामने आएगा।
ीषण गर्मी से राहत के लिए अच्छी बारिश का होना बहुत जरूरी है, ताकि जमीन की प्यास बुझे और तापमान में गिरावट दर्ज हो। वहीं दुकानदार भी यही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द बारिश होगी और उन्हें घाटे से निजात मिलेगी। अच्छा मौसम होगा तो ग्राहक घर से बाहर निकलेगा और बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान में डेढ़ से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें