फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंटिया चुनाव ः प्रधान पद पर दो निर्दलीय समेत पांच लोगों ने कराया नामांकन

विज्ञापन
प्रधान पद के लिए नामांकन कराने जातीं रजवंत कौर व उनके समर्थक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (कुंटिया) चुनाव का बिगुल बजने के बाद सोमवार को रजवंत कौर, कर्ण सिंह और शेर ग्रुप ने प्रधान समेत अन्य पदों के लिए नामांकन कराए। वहीं विरेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह ने आजाद प्रत्याशी के रूप में प्रधान पद के लिए पर्चा दाखिल किया है। प्रधान पद के लिए पांच, वरिष्ठ उपप्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सह सचिव, प्रेस सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए तीनों ग्रुप से एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया।
इसके अलावा वार्ड एक से सात, नौ, 13, 14, व 15 से एक-एक प्रत्याशी, वार्ड आठ, 10 व 16 से तीन-तीन तथा वार्ड 10, 11 व 12 में दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरकर चुनावी दंगल में ताल ठोकी है। सहायक चुनाव अधिकारी सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि चुनावी दंगल में उतरे प्रत्याशियों को नामांकन वापस लेने के लिए मंगलवार दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को शाम चार बजे सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इस मौके पर कर्ण सिंह ग्रुप से चेयरमैन भारत भूषण, सतीश शर्मा, राजकुमार ढींगरा, संत कुमार, नरेश कुमार, रजवंत कौर ग्रुप से अलका, रश्मि, तेजा जड़ौला, सूरत सिंह, कुलदीप मलिक, पवन, गौरव गुप्ता, राकेश, कुलदीप, विकास यादव, महेंद्र, पवन, दिनेष शर्मा, अमित भटनागर, सुमित, अजित सिंह, बलजिंद्र सिंह, राजीव आहुजा, विनोद कुमार व गगन और शेर ग्रुप से सुनील कक्कड़, शीशपाल, प्रवीण कुमार, संतोष रानी, दिनेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।

प्रधान पद के लिए नामाकंन पत्र दाखिल करते राम कुमार गुर्जर व उनके समर्थक। संवाद- फोटो : Kurukshetra

प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र सौंपते नीलकंठ शर्मा व उनके समर्थक। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें