फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत बीए, बीकॉम और एमकॉम सहित कई कोर्स ऑनलाइन कराएगा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति-2020 के तहत क्वालिटी एंड कोस्ट बेस्ड सिलेक्शन के आधार पर बीए, बीकॉम सहित चार ऑनलाइन कोर्स शुरू करने जा रही है। साथ ही कुछ सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स भी ऑनलाइन मोड में कराने का फैसला लिया है। शुक्रवार को हुई विश्वविद्यालय की ईसी की बैठक में इन्हीं कोर्स के लिए ऑनलाइन ओपन टेंडर जारी कर निविदाएं आमंत्रित करने का फैसला लिया है। जो एजेंसी क्वालिटी एंड कोस्ट बेस्ड सिलेक्शन पर खरी उतरेगी, उस एजेंसी के साथ तीन साल का अनुबंध किया जाएगा। खास बात यह है कि स्वामित्व और मॉनिटरिंग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय करेगा और क्रियान्वयन एजेंसी की होगी। कोर्स की फीस का 60 से 70 फीसदी हिस्सा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और 30 से 40 फीसदी एजेंसी का होगा, लेकिन यह विद्यार्थियों की संख्या पर निर्धारित होगी।
विज्ञापन

बताया गया कि अभी ऑनलाइन सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स की फीस औसतन 10 हजार रुपये और अन्य चार डिग्री कोर्स के लिए 20 व 30 हजार रुपये निर्धारित की है। हालांकि एजेंसी के साथ अनुबंध होने के दौरान यह फीस कम या ज्यादा भी की जा सकती है। दरअसल, दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में यूजीसी द्वारा ऑनलाइन बीए, बीकॉम, एमए जनसंचार तथा एमकॉम की स्वीकृति मिलने के बाद विवि इन कोर्स को शुरू कराने पर मंथन कर रहा है, लेकिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पास वो इन्फास्ट्रक्चर नहीं है। इसी को जहन में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जीरो परसेंट इन्वेस्टमेंट पॉलिसी अपनाते हुए ओपन टेंडर जारी कर निविदाएं आमंत्रित करने का फैसला लिया है। इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा एक हाई पावर कमेटी का भी गठन किया जाएगा। दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि इस प्रणाली द्वारा बेहतर गुणवत्ता व लागत के आधार पर विद्यार्थियों के लिए एक नया प्लेटफार्म खड़ा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा और ऑटोमेशन सुविधा विश्वविद्यालय की पहली प्राथमिकता है। इस ऐतिहासिक निर्णय से ऑटोमेशन में दूरगामी बदलाव होंगे। कहा कि इन कोर्स को ऑनलाइन मोड में चलाने के लिए क्वालिटी एंड कोस्ट बेस्ड सिलेक्शन के आधार पर ओपन टेंडर द्वारा निविदाएं आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत ऑनलाइन प्रोग्राम शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे विद्यार्थियों को एक कॉस्ट इफेक्टिव, ऑनलाइन व ऑटोमेटिक प्रणाली के द्वारा शिक्षा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स में जर्मन, फ्रेंच व जापानी भाषा में डिप्लोमा के साथ साइबर सिक्योरिटी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग, डाटा एनालिटिक्स, आईओटी, ब्लॉक चेन मैनेजमेंट, क्लाउड कंप्यूटिंग व फुल स्टैक डेवलपमेंट में सर्टिफिकेट कोर्स ऑनलाइन मोड में चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें