फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सहायक-आपका सहायक एप हुआ लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने आम जन की सुविधा के लिए जन सहायक-आपका सहायक एप लांच किया है। यह एप गवर्नमेंट टू सिटीजन के सिद्धांत पर कार्य करेगा। यह एप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इसे लांच करने का उद्देश्य प्रदेश की जनता को घर बैठे सरकार की सभी योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी आईटी के माध्यम से देना है।
विज्ञापन

बुधवार को अपने कार्यालय में बातचीत करते हुए डीसी मुकुल कुमार ने कहा कि आज का युग तकनीकी युग है और प्रदेश सरकार भी जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म की ओर कदम बढ़ा रही है। प्रदेश की बहुत सी सेवाओं को ऑनलाइन करने, सीएम विंडो की स्थापना, सरल पोर्टल तथा ई-रजिस्ट्री के बाद जन सहायक-आपका सहायक एप प्रदेश सरकार का डिजिटलाइजेशन की तरफ एक बड़ा कदम है।
इस एप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह एप की-वर्ड फ्रेंडली एप है यानी हरियाणा सरकार की किसी सर्विस से संबंधित केवल एक शब्द टाइप करने पर आप संबंधित वेबसाइट या जानकारी तक पहुंच सकते हैं। यही नहीं इस एप पर हरियाणा सरकार की सभी सेवाएं, योजनाएं, प्रत्येक विभाग की जानकारी के साथ-साथ आमजन अपने सुझाव भी दे सकते हैं। अपनी मांग भी सरकार के सामने रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से आपातकालीन कॉल 112, पुलिस 100, एंबुलेंस 108, अग्निशमन 101, स्वास्थ्य 104, महिला हेल्पलाइन 1091, बाल हेल्पलाइन 1098, कोविड-19 हेल्पलाइन 1075 की मदद लेने के लिए डायरेक्ट डायलिंग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, खेल आधारभूत संरचना तथा कौशल विकास से जुड़ी सेवाएं व इस एप में देख सकते हैं।
सरल पोर्टल की सेवाएं, विभागीय सेवाएं, यूजर्स सेवाएं तथा जन शिकायत एवं आरटीआई से संबंधित जानकारी और सेवाएं भी इस एप पर उपलब्ध हैं। इसके साथ ही सरकारी प्रेस विज्ञप्तियों, नवीनतम कैलेंडर एवं कार्यक्रम, सरकार की उपलब्धियां और घोषणाएं तथा दूरभाष निर्देशिका भी इस एप पर उपलब्ध रहेंगी। इस एप पर आमजन से प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर विभागों की सेवा प्रदायगी को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। इस एप के प्रयोग से निश्चित ही आमजन का दैनिक जीवन आसान होगा और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें