फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिंदगी में संतुलन का होना बेहद जरूरी’

विज्ञापन
डॉ. हरवंदना को पौधा देकर सम्मानित करतीं कार्यवाहक प्रायार्य डॉ. मीनाक्षी व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिंदगी में संतुलन होना बेहद जरूरी है, क्योंकि बिना संतुलन के जीवन में कुछ भी हासिल करना मुश्किल है। यह कहना है राजकीय महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य सहायक प्रोफेसर डॉ. हरवंदना का। वे मंगलवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी कोमल गर्ग के नेतृत्व में आयोजित आठ दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला के तहत संबोधित कर रही थी।
उन्होेंने बताया कि कार्य-जीवन संतुलन के लिए समय प्रबंधन का कौशल होना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने समय प्रबंधन के विभिन्न पहलू पर बात करते हुए बताया कि इन कौशल को जीवन में अपनाने पर हम अनावश्यक तनाव से बच सकते है और अपने काम को और भी अच्छे से कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि कार्य-जीवन संतुलन एवं समय प्रबंधन कौशल वर्तमान समय की आवश्यकता है, जिसे हम सब को अपने जीवन और अपने व्यक्तित्व में आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर प्रीति, डॉ. सीमा पांडे, पूजा व मोनिका सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

अपनी क्षमताओं को समझे छात्राएं : डॉ. अर्पणा
महाविद्यालय के प्लेसमेंट प्रकोष्ठ प्रभारी मोनिका के नेतृत्व में व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय बरवाला की सहायक प्रोफेसर डॉ. अर्पणा ने महिला एवं कॅरिअर उन्नति, मुद्दे, अवसर, महिला सशक्तिकरण और महिला उद्यमिता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी कॅरिअर को चुनने से पहले अपनी स्किल्स, अपनी क्षमताओं को समझें और उन पर काम करें। किसी भी तरह की भेड़चाल का हिस्सा न बनें। प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि सही समय पर सही कॅरिअर का चुनाव करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें।
विज्ञापन

राष्ट्र की भलाई में अपनी ऊर्जा लगाएं युवा
महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने मंगलवार से सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सीमा पांडे के नेतृत्व में आयोजित शिविर में मुख्यातिथि के रूप में पंडित चिंरजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय करनाल से डॉ. सुरेश कुमार ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने डॉ. सुरेश कुमार ने युवाओं को एनएसएस का महत्व समझाते हुए शिविर में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र की भलाई के कामों में अपनी ऊर्जा का उपयोग करना चाहिए। स्वयंसेवकों ने गांव पलवल के डेरे में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर प्रो. वीरेंद्र कुमार, प्रो. कृष्ण कुमार, अमिता, पूजा, कोमल, पूजा व मनीषा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें