फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ज्योग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम की भूमिका महत्वपूर्ण’

विज्ञापन
वेबिनार में हिस्सा लेते मुख्य वक्ता व अन्य प्रतिभागी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग और भूविज्ञान विभाग राजकीय महाविद्यालय नारनौल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र स्तरीय वेबिनार आयोजित किया गया। मुख्य वक्ताएनआईजीएमटी नई दिल्ली के विभागाध्यक्ष रविंद्र नाथ तिवारी ने ज्योग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि संसाधनों के कुशल प्रबंधन में यह सिस्टम अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमें भविष्य में और अधिक अच्छे ढंग से इस तकनीक को उपयोग में लाना होगा, जिससे भूविज्ञान विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान सरलता से मिल सके। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से दुर्गम स्थानों के बारे में जानकारी एकत्रित कर वहां उपलब्ध संसाधनों सही प्रकार से प्रबंधन कर उनका प्रयोग किया जा सकता है। डॉ. पी प्रभा ने बताया कि इस वेबिनार का मुख्य उद्देश्य बच्चों को जियो इंफॉर्मेटिक्स के आधार व इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के बारे में बताना है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि जियो इंफॉर्मेटिक्स वर्तमान युग की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। जियो इंफॉर्मेटिक्स से अलग-अलग क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं को सुलझाया जा सकता है। यह प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन, जल का प्रबंधन, इंजीनियरिंग जियोलॉजी माइनिंग, भूविज्ञान विभाग व अन्य क्षेत्रों में यह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि जीआईएस व रिमोट सेंसिंग को एकीकृत कर प्रयोग में लाने से बहुत सारे प्रशासनिक कार्यों को आसान बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

वेबिनार के संयोजक जयपाल ने कहा कि जियो इंफॉर्मेटिक्स की महत्ता को देखते हुए निकट भविष्य में इस क्षेत्र में काम करने के संबंध में विद्यार्थियों के लिए रोजगार की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। सहसंयोजक डॉ. ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन का काम करते हैं। वेबिनार में विश्वविद्यालय के जियोलॉजी विभाग व गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नारनौल के शिक्षक सहित डॉ. सतीश कुमार, रेखा पूनिया, यशपाल, प्रियंका शांडिल्य, डॉ. सोनू जागलान, डॉ. सपना यादव आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें