फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू में अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता का आगाज कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में पहली बार सोमवार से अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता का आगाज होगा। चार दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों की (महिला व पुरुष) 345 टीमें हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि अलग-अलग भार की इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहले आठ खिलाड़ियों को खेलो इंडिया के लिए चयनित किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के खेल निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर तकनीकी एवं उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से अपनाए गए नेशनल कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के नवीनतम नियमों के अनुसार होगी। उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन और खेल विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। शनिवार को विश्वविद्यालय के बहुउद्देश्यीय हॉल में लाइट सहित अन्य खामियां दुरुस्त की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुरुष कराटे प्रतियोगिता के लिए देशभर के विश्वविद्यालयों से 180 और महिला कराटे प्रतियोगिता के लिए 165 विश्वविद्यालयों की टीमों ने पंजीकरण कराया है। विश्वविद्यालय की ओर से महिला खिलाड़ियों के लिए महिला छात्रावास और श्रीकृष्णा धाम, पुरुष खिलाड़ियों के लिए जाट, रोड और गुर्जर धर्मशाला में रहने व खाने की व्यवस्था की गई है। प्रबंधक, कोच व तकनीकी अधिकारी की विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस सहित धर्मशालाओं के वीआईपी कमरों में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

1200 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा : सोबती
विश्वविद्यालय के खेल निदेशक राजेश सोबती के अनुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहली बार ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता आयोजित करा रहा है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा करेंगे। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालय से 1200 खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही 500 से अधिक प्रबंधक, कोच और तकनीकी अधिकारी पहुंच रहे हैं। विश्वविद्यालय की ओर से इन सभी के लिए रहने और खाने की उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें