फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के दिन दिल मिल जाते हैं...

विज्ञापन
होली मिलन कार्यक्रम में मुख्यातिथि सुमिता शर्मा को गुलाल लगाती छात्राएं। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास देवयानी में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बतौर मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा की पत्नी सुमिता शर्मा ने शिरकत की।
मुख्यातिथि सुमिता शर्मा ने होली के दिन दिल मिल जाते हैं, रंगों में रंग खिल जाते हैं गीत सुनाकर सबका मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार गिले-शिकवे भुलाकर मिलजुल कर मनाना चाहिए। वहीं, छात्रावास में आयोजित गायन, नृत्य और कविता पाठ सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। महिला छात्रावास की चीफ वार्डन डॉ. निर्मला चौधरी व वार्डन अनीता चौधरी सहित छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी छात्राओं को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। चीफ वार्डन प्रो. नीलम ढांडा ने सभी हॉस्टल की छात्राओं को होली के उत्सव की बधाई दी और कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत और सामाजिक मेलजोल को दर्शाता है। इस मौके पर डिप्टी चीफ वार्डन प्रोमिला शीला, डॉ. कुसुम लता, डॉ. सुमन सिंह, डॉ पोनमेनी, डॉ. मीनाक्षी सुहाग, डॉ. मनीषा संधू, डॉ. मंजू नरवाल, डॉ. निरुपमा भट्टी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें