फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल ट्रेन हादसे का असर: कंटेनर ट्रैक पर गिरने से थमे रेलगाड़ियों के पहिए, इन ट्रेनों को जींद से किया डायवर्ट

Tue, 02 Jul 2024 11:06 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

करनाल ट्रेन हादसे का असर देखने को मिल रहा है। जिसके कारण कुरुक्षेत्र-दिल्ली रूट बंद हो गया है। झेलम एक्सप्रेस ट्रेन को वाया जींद से होते हुए दिल्ली के लिए रवाना किया गया। वहीं यात्रियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में स्टेशन पर खड़ी ट्रेनें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के तरावड़ी में अल सुबह ट्रेन कंटेनर रेलवे ट्रैक पर गिरने से कुरुक्षेत्र-दिल्ली रूट बंद हो गया है, जिससे रेल यातायात पर असर पड़ा है। कुरुक्षेत्र जंक्शन से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन भी सुबह दिल्ली के लिए रवाना नहीं हो पाई, जिससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी झेलने पर मजबूर होना पड़ा। कुरुक्षेत्र-दिल्ली रेलवे रूट बंद होने के चलते झेलम एक्सप्रेस ट्रेन और एक मालगाड़ी कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर घंटों खड़ी रही, हालांकि झेलम एक्सप्रेस ट्रेन को वाया जींद से होते हुए दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


कई अन्य ट्रेनों पर भी कुरुक्षेत्र-दिल्ली रूट बंद होने का असर पड़ा है, जिससे अब उन्हें वाया कैथल रूट से डायवर्ट कर निकाला जा रहा है। इससे जहां कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो वहीं यात्रियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों का कहना है कि अल सुबह तरावड़ी के समीप मालगाड़ी के कंटेनर रेलवे ट्रैक पर गिरने से अप और डाउन साइट के रेलवे ट्रैक जाम हो गए है। इसके कारण घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है। अब मजबूर होकर बसों से सफर करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें