कुरुक्षेत्र। जिले में सोमवार अल सुबह झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि जिले में कई जगहों पर अच्छी बारिश देखने को मिली। सोमवार को सबसे ज्यादा बारिश बाबैन में 40.7 एमएम हुई, जबकि लाडवा में 40 एमएम दर्ज की गई। इसके अलावा थानेसर में 13 एमएम, शाहाबाद में 11 एमएम दर्ज की गई। हालांकि पिहोवा और इस्माईलाबाद में बारिश नहीं हुई, जिससे उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को दिनभर करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार लाडवा, बाबैन, थानेसर, शाहाबाद में बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं धान की रोपाई कर रहे किसानों के चेहरे भी खिल उठे। सोमवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि मानसून की बारिश होने से धान की फसलों को फायदा मिला है। बारिश होने से जहां किसान धान की रोपाई कर रहे हैं तो वहीं पहले से लगी हुई धान की फसलों को ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। सोमवार को सबसे ज्यादा बाबैन में 40.7 एमएम और लाडवा में 40 एमएम दर्ज बारिश हुई। जबकि शाहाबाद में सबसे कम 11 एमएम बारिश हुई। हालांकि देर रात फिर से बारिश होने की संभावना बनी हुई हैं। जबकि अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने के आसार बने हुए है।