फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की मांग न मान कर कृष्ण भगवान का अपमान कर रही सरकार: नवीन जयहिंद

विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस विद्यार्थियों के समान इंटर्नशिप भत्ता तथा स्नाकोत्तर विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बढ़ाने सहित अन्य लंबित मांगों के समर्थन में आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने 10वें दिन भी धरना जारी रखा। विद्यार्थियों ने जहां वीरवार को आइसक्रीम बेचकर अपना रोष प्रकट किया, वहीं आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलनरत विद्यार्थियों को समर्थन दिया।
विज्ञापन

नवीन जयहिंद ने भावी चिकित्सकों की सभी मांगों को जायज बताया। कहा कि भावी चिकित्सकों का छात्रवृत्ति और इंटर्नशिप भत्ता बढ़ना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार जल्द इन विद्यार्थियों की मांगों को माने, अन्यथा वे विद्यार्थियों को उनका हक दिलाने के लिए बड़ा आंदोलन करने को तैयार हैं। जयहिंद के साथ भावी चिकित्सको ने मांगें पूरी न होने तक आर पार की लड़ाई का ऐलान किया है। कहा कि डॉक्टरों की मांग न मान कर सरकार भगवान श्री कृष्ण का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि भले ही आयुष विश्वविद्यालय बन गया है, लेकिन आयुर्वेदिक कॉलेज में किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है। जिस तरह से एक यूनिवर्सिटी में विकास कार्य होने चाहिए उस तरीके से यहां कुछ नहीं हुआ। उधर, आंदोलनरत विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव कुमार से मुलाकात की। यहां कुलपति ने विद्यार्थियों को जल्द मांग पूरी होने का आश्वासन भी दिया, लेकिन विद्यार्थी मांगें पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने को अडिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें