फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप भेजने के नाम पर डेढ़ लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। यूरोप भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
न्यू कॉलोनी के रहने वाले रजत ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसके दोस्त की पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव गुनिया माजरी वासी कुलवंत सिंह के साथ दोस्ती थी। इस कारण उसकी भी जान पहचान हो गई। आरोपी ने बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसकी बातों में आकर उसने अपनी भाभी को यूरोप भेजने की बात कही। इस पर आरोपी ने उससे सात लाख रुपये देने होंगे, जिसमें दो लाख रुपये पहले की मांगे थे।
बकाया राशि यूरोप पहुंचने के बाद देना तय हो गया। उसने अपनी भाभी के कागजात व पासपोर्ट दिए और 19 अप्रैल 2021 को डेढ़ लाख और 20 हजार रुपये दिए। आरोपी जल्द ही वीजा लगवाने का आश्वासन दिया, मगर काफी समय बीत जाने के बाद भी वीजा नहीं लगा तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। तब आरोपी ने कहा कि अभी लॉकडाउन लगा हुआ है, अभी काम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कागजात व पासपोर्ट वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। जब उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही तो उसने केवल 20 हजार रुपये वापस किए। उसके बाद आरोपी ने रुपये देने से इंकार कर दिया और धमकियां देने लगा। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें