जिले के गांव गुहन में जैविक ईंधन बायोगैस, सीएनजी व बीसीजी प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई। इस प्रोजेक्ट को हरियाणा अक्षय ऊर्जा विभाग (हरेडा) द्वारा ट्रिपल एम-7 व आरजीएम कंपनी के सहयोग से पूरा किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को अगले साल जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी हरेडा प्रोजेक्ट ऑफिसर बलवान सिंह गोलन दी। उन्होंने बताया कि पांच एकड़ भूमि में लगने वाले इस प्रोजेक्ट पर करीब 30 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाना है, जिस पर सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जानी है। इस प्रोजेक्ट के लगने से जहां चार हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं महंगे पेट्रोल व एलपीजी गैस से मुक्ति मिलेगी। बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के साथ मिलकर देश में ही बायोगैस, सीएनजी व बीसीजी बनाने की निर्णय लिया है। इसके तहत देश के प्रत्येक राज्य में विधानसभा स्तर पर उचित दूरियों पर दो-दो प्लांट लगाए जाने है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लगने से फसल अवशेष के अलावा सड़कों, नदियों, रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े घास-फूंस का इस्तेमाल होगा, जिससे इससे किसानों की आय बढ़ेगी। वहीं आरजीएम प्रमुख रोशन लाल रंगा ने कहा कि उनकी कंपनी सरकार के साथ मिलकर सहयोग करने के लिए तैयार है। इस मौके पर डायरेक्टर जगतार सिंह, कर्मपाल, ईशम सिंह, कुलवंत सिंह, जोगिंद्र सिंह, अशोक कुमार, अजय मलिक, केदार चौधरी, संदीप पटेल, रमेश रंगा, गगन बड़शामी, पंकज लालका, पूजा सैनी, रामकुमार, ऋषि पाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
प्रोजेक्ट की जानकारी के लिए 10 राज्य से लोग पहुंचे। गुजरात, यूपी, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड से प्रोजेक्ट लगाने के इच्छुक सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे तथा प्रोजेक्ट पूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस प्रोजेक्ट में गहरी दिलचस्पी दिखाई है।