लगातार तीसरे दिन भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर झमाझम बारिश हुई। थानेसर में सुबह करीब नौ बजे तो पिहोवा में दोपहर एक बजे बादल खूब बरसे। हालांकि इस बारिश से शहर में कहीं भी जलभराव की समस्या पैदा नहीं हुई। जिलेभर में शाम तक औसतन 18.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। सेक्टर 13 में करीब डेढ़ बजे धूप में बारिश हुई। दोपहर करीब दो बजे धूप निकल आई, लेकिन ठंडी हवाएं चलती रही, जिससे गर्मी से लोगों को राहत रही। सबसे ज्यादा बारिश इस्माईलाबाद में 36 और सबसे कम थानेसर और लाडवा में 09 एमएम हुई। मौसम विभाग अनुसार मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
कहां हुई कितनी बारिश
थानेसर-11 एमएम
पिहोवा-20 एमएम
शाहाबाद-14 एमएम
लाडवा-11 एमएम
इस्माईलाबाद-36 एमएम
बाबैन-19 एमएम
जिले में औसतन- 18.5 एमएम