फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का एक संक्रमित व्यक्ति मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में वीरवार को एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि पांच मरीजों को ठीक होने पर स्वास्थ्य विभाग ने डिस्चार्ज कर दिया है। कुरुक्षेत्र में अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 10 रह गई है। इनमें से चार मरीजों को होम आइसोलेट तथा छह मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 6,94,635 में से 6,67,283 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। रिकवरी रेट 98.49 फीसदी हो गया है। वीरवार को विभाग की टीमों ने 643 सैंपल एकत्रित किए हैं। बताया कि अभी तक 26 हजार 820 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 396 मरीजों की मौत और 26 हजार 414 मरीज ठीक हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें