फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सिलिंडर और 5050 रुपये चोरी, दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। चोरों ने तिलक कॉलोनी में गैस सिलिंडर की डिलीवरी देने गई गाड़ी का शीशा तोड़ कर चोर 5050 रुपये और पांच सिलिंडर चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव संधौली वासी कर्मपाल ने पिहोवा शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एचपी गैस एजेंसी में गैस सिलिंडर डिलीवरी करने की नौकरी करता है। वह गैस सिलिंडर की डिलीवरी करने के लिए तिलक कॉलोनी गया था। यहां वह गाड़ी साइड में लगा कर ग्राहक के घर सिलिंडर देने के लिए चला गया। करीब 20 मिनट के बाद वह वापस आया तो उसने देखा की कॉलोनी के रहने वाले परमिंद्र सिंह व कमलप्रीत सिंह ने शोर शराबा कर रहा था। वह मौके पर पहुंचा तो उन्होंने कहा कि उसने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी है। इसी दौरान परमिंद्र सिंह व कमलप्रीत सिंह ने उसकी गाड़ी का शीशा तोड़कर अंदर से पांच सिलेंडर व 5050 रुपये की नकदी निकाल ली। उसने डायल 112 को सूचित किया, मगर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें