फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कन्या महाविद्यालय खोलने के प्रयास को पंख लगे

विज्ञापन
सरकारी कॉलेज बनाने के लिए जगह निरीक्षण करती शिक्षा विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। गांव रामसरन माजरा में राजकीय कन्या महाविद्यालय खोलने के प्रयास को पंख लगते नजर आ रहे हैं। प्रदेश सरकार ने कॉलेज का भवन बनाने के लिए आवश्यक जमीन और अस्थाई कक्षाएं शुरू करने के लिए कमरों की रिपोर्ट मांगी है, ताकि आगामी शिक्षा सत्र से गांव में बीए की कक्षाएं शुरू हो जाए। इसके लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल की प्रधानाचार्य डॉ. मीनाक्षी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पुनम व डॉ. कृष्ण कुमार की टीम ने गांव का जायजा लिया।
टीम ने भवन निर्माण के लिए आवश्यक जमीन व अस्थाई कक्षाएं चलाने के लिए गांव के सरकारी स्कूल में कमरों का निरीक्षण किया। टीम ने ग्राम सचिव संदीप कुमार, पटवारी देवेंद्र कुमार, निवर्तमान सरपंच के प्रतिनिधि सुरेश कुमार, स्कूल के अध्यापकों सहित ग्रामीणों के साथ बैठक कर आगामी कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक कागजात जुटाए। प्रधानाचार्य डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि सरकार गांव रामसरन माजरा में महिला कॉलेज खोलने जा रही है। इसके लिए सरकार ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

रामसरन माजरा महिला कॉलेज खोलने के लिए इस क्षेत्र में हर दृष्टि से सबसे उपयुक्त स्थान है। गांव में लड़कियों के लिए सरकारी कॉलेज का भवन बनाने के लिए पर्याप्त जमीन होने के साथ-साथ अस्थाई कक्षाएं चलाने के लिए पर्याप्त कमरों भी हैं। वे अपनी सिफारिश के साथ अपनी रिपोर्ट सरकार को भेज देंगी, ताकि इस गांव में आगामी शिक्षा सत्र से कक्षाएं शुरू हो जाए।
विज्ञापन

लाडवा के पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि गांव रामसरन माजरा में महिला कॉलेज बनाने का सपना काफी पुराना है। इस सपने के पूरा होने का समय आ गया है। बेटियों को उच्च शिक्षा देने के प्रति भाजपा सरकार अग्रसर रही है। मुख्यमंत्री ने बाबैन क्षेत्र में लड़कियों के लिए कॉलेज खोलने की सबसे पुरानी मांग को पूरा कर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें