सरकारी सुविधाएं शहरवासियों के लिए परेशानी बनती जा रही हैं। शहर के ई-दिशा केंद्र में लाइसेंस से लेकर राशन कार्ड तक के काम होते हैं।
इसलिए यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं। अपने काम कराने के पश्चात जब वे अपने कार्य के सिलसिले में कोई जानकारी मांगता है। वह ई-दिशा द्वारा प्रदान किए गए सरकारी नंबर 18001801744 पर अपनी फाइल का स्टेटस जान लेते हैं।
यह नंबर टोल फ्री है। यही नंबर शहरवासियों के लिए समस्या बन गया है। इस नंबर पर जब कॉल किया जाता है, तो या तो वह अपने आप कट जाती है। फिर इस नंबर पर कॉल होती रहती है। संबंधित अधिकारी कोई फोन नहीं उठाता है।
सरकार ने लोगो को सुविधा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम कर दिया है। कुरुक्षेत्र के ई-दिशा केंद्र में प्रतिदिन राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने आदि के लिए करीब 125 आवेदन आते हैं। इन सबको उनकी प्रति में टोल-फ्री नंबर दिया जाता है।
15 दिन पहले लगी थी ई-दिशा में आग
कुरुक्षेत्र ई-दिशा केंद्र में लगभग 15 दिन पहले आग लग गई थी। इस आग में एक 32 इंच एलईडी टीवी और एक कंप्यूटर मॉनिटर जल गया था। साथ ही सहायता केंद्र को भी क्षति पहुंची थी। तभी से ही इस टोल फ्री नंबर पर बात नहीं होती।
ई-दिशा केंद्र में आए गांव बरोट के रहने वाले सुशील कुमार ने कहा कि वे दोपहर में लर्निंग लाइसेंस की रिपोर्ट चेक करने आया था। यहां के अधिकारी बताते हैं कि जो स्लिप दी थी, उस पर टोल फ्री नंबर है। उस पर बात कर अपनी समस्या को बता सकते हैं। लेकिन, यह टोल फ्री नंबर को कोई उठाता नहीं है। यह नंबर डायल करने के बाद अपने आप कट जाता है।
गांव बारना के डेरा में रहने वाले श्रींचद ने बताया कि वे अपने डेरे में बिजली की समस्या के लिए ई-दिशा केंद्र में आए थे। कई चक्कर लगाने के बावजूद समस्या हल नहीं हुई है। यहां बैठा बाबू कहता है कि एप्लीकेशन पर एक नंबर लिखा है, उस पर फोन करके ही जानकारी मिलेगी। जब भी इस नंबर पर फोन करते हैं, तो वह हमेशा बंद मिलता है।