फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. नेहा को मिली पीएचडी की उपाधि

विज्ञापन
Dr. Neha got PhD degree - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर के प्रतिष्ठित ब्राह्मण नेता एवं नगर परिषद थानेसर के पूर्व उपाध्यक्ष जयनारायण शर्मा की पुत्री डॉ. नेहा शर्मा को हाल ही में पारुल विश्वविद्यालय, गुजरात ने पीएचडी डिग्री अवार्ड की है। डॉ. नेहा, जो पेशे से एक प्रतिष्ठित आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं का रिसर्च टॉपिक ‘ए कंपरिटिव क्लिनिकल स्टडी टू इवेलुएट द इफेक्ट ऑफ ग्रीन टी क्वाथ इन पेशेंट्स ऑफ डायबिटीज मेलाइटिस’ रहा।
विज्ञापन

डॉ. शैलेश देशपांडे के निर्देशन में उन्होंने अपना शोध कार्य पूरा किया है। डॉ. नेहा ने बताया कि दिनचर्या में कैसे छोटे-छोटे बदलाव करने से मधुमेह जैसी भयंकर बीमारियों से न केवल बचा जा सकता बल्कि ठीक भी किया जा सकता है। वर्तमान में डॉ. नेहा शर्मा सरस्वती आयुर्वेदिक हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज, मोहाली में काय चिकित्सा विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें