शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के चुनाव में जत्थेदार रघुजीत सिंह विर्क के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों और हरियाणा के एसजीपीसी कर्मचारियों ने खुशी जताई है। सिख मिशन हरियाणा कुरुक्षेत्र में कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए लड्डू बांटे।
सिख मिशन हरियाणा के सहायक प्रभारी जसबीर सिंह लोगोंवाल और एसजीपीसी सब ऑफिस कुरुक्षेत्र के सुपरवाइजर सुखदेव सिंह, बेअंत सिंह व सब ऑफिस लीगल सहायक राजपाल सिंह दुनिया माजरा ने खुशी का इजहार किया। जसबीर सिंह लोगोंवाल व सुपरवाईजर सुखदेव सिंह ने एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी एडवोकेट का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहते हुए जत्थेदार रघुजीत सिंह विर्क ने धर्म प्रचार के साथ सिख पथ के हित में सराहनीय कदम उठाए थे। इस दौरान सब ऑफिस लीगल सहायक राजपाल सिंह दुनिया माजरा, गुरपेज सिंह, इंद्रपाल सिंह, जसबीर सिंह, सर्वजीत सिंह, मलकीत सिंह, शेर सिंह, जगजीत सिंह बाजवा, मालिक सिंह, कुलदीप सिंह व मलकीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।