फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: अमावस्या पर पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु, पवित्र ब्रह्मसरोवर व सनिहित सरोवर में आस्था की डुबकी

Thu, 20 Apr 2023 11:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

ज्योतिषाचार्य पंडित रामराज कौशिक के अनुसार जहां आज सूर्य ग्रहण है तो वही वैशाख की अमावस्या भी हैं। हालांकि सूर्य ग्रहण भारतवर्ष में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका अपना महत्व है इसी के साथ ही वैशाख अमावस्या भी अहम मानी जाती है।
विज्ञापन
अमावस्या पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्य ग्रहण के साथ ही वैसाख अमावस्या पर वीरवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र ब्रह्मसरोवर व सनिहित सरोवर पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालु अल सुबह ही धनगरी में पहुंचना शुरू हो गए थे जहां उन्होंने पहले पवित्र सरोवर में स्नान किया तो फिर पूजा-अर्चना भी की।

विज्ञापन


संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी गई
श्रद्धालुओं ने इस दौरान दानपुर ने भी किया। दोनों सरोवर पर मेले जैसा माहौल बना रहा पुलिस की ओर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रबंध किए गए तो पर्यटन पुलिस की टीमें भी दोनों सरोवर पर गेस्ट करती रही। संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी गई तो वही यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त करवाई गई।

वैशाख अमावस्या अहम मानी जाती
ज्योतिषाचार्य पंडित रामराज कौशिक के अनुसार जहां आज सूर्य ग्रहण है तो वही वैशाख की अमावस्या भी हैं। हालांकि सूर्य ग्रहण भारतवर्ष में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका अपना महत्व है इसी के साथ ही वैशाख अमावस्या भी अहम मानी जाती है, ऐसे मौके पर पवित्र शहरों में स्नान वह पूजा अर्चना तथा दान करना पुण्य का काम माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें