फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ओपीएस बहाली की मांग तेज, मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा हस्ताक्षर पत्र

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्कूल में हस्ताक्षर अभियान के दौरान शिक्षक। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग के लिए हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) ने जिले में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत सरकारी शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और कर्मचारियों के हस्ताक्षर जुटाए जाएंगे। इन हस्ताक्षरों को संकलित कर जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

हसला के जिला प्रधान तरसेम कौशिक ने पिहोवा से अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने पिहोवा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ईसाक और बाखली में शिक्षकों व कर्मचारियों से संपर्क किया उनके साथ पिहोवा खंड प्रधान गुरमीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष रविदत्त, जिला प्रेस सचिव संजीव जिंदल, जिला वित्त सचिव अलीशेर, राममेहर और अध्यापक संघ के जिला प्रधान वीरेंद्र सिंह गढ़ी रोडान भी मौजूद रहे।
तरसेम कौशिक ने बताया कि ओपीएस कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक तरीके से कर्मचारियों की मांग सरकार तक पहुंचाएगा इसके लिए जिले के प्रत्येक सरकारी विद्यालय में कर्मचारियों का समर्थन लिया जाएगा।
विज्ञापन


सकारात्मक पहल की उम्मीद
हसला के जिला संरक्षक शीशपाल जांगड़ा और अध्यक्ष सतबीर कौशिक ने कहा कि देश के कई राज्यों में ओपीएस के लिए सकारात्मक पहल हुई है, ऐसे में हरियाणा के कर्मचारी भी राज्य सरकार से इस मांग पर सकारात्मक निर्णय की उम्मीद कर रहे हैं। हसला ने दावा किया है कि अभियान पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य कर्मचारियों की मांग को सरकार तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें