फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू में चार सहायक बने उप-अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार सहायकों को पदोन्नत कर उप-अधीक्षक नियुक्त किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पदोन्नत होने वालों में लेखा शाखा के बिल सेक्शन से यशपाल, गैर-शिक्षण स्थापना शाखा से हवा सिंह, माइक्रोबायोलॉजी विभाग से सुभाष चंद तथा लेखा शाखा के प्लानिंग सेक्शन से विजय गौड़ शामिल हैं। पदोन्नति पर ओएसडी पवन रोहिला ने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कुंटिया की प्रधान राजवंत कौर ने कर्मचारियों की पदोन्नति पर प्रसन्नता जताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अधीक्षक रेखा, कृष्ण पांडे तथा सहायक विनोद कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें