फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नहर से मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। पश्चिमी यमुना नहर हिनोरी से सोमवार को एक और शव मिलने से सनसनी फैल गई। पिछले एक सप्ताह में तीन शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। गांव खेड़ी दाबदलान के एक अविवाहित 22 वर्षीय युवक ने शुक्रवार को खुर्दबन के पास नहर में अज्ञात कारणों से छलांग लगा दी है।
विज्ञापन

परिजन चार दिन से हिनोरी व आसपास के क्षेत्र में नहर में उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को दोपहर बाद हिनोरी से लगभग तीन-चार किलोमीटर आगे एक शव उतराता दिखाई दिया । गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकल गया और परिजनों द्वारा शव की पहचान की गई। मृतक की पहचान गांव के कुलवंत के रूप में हुई है।

सोहन लाल ने बताया कि कुलवंत उसका भतीजा है और वह घर में अकेला रहता है। कुछ समय पहले उसके माता-पिता की बीमारी के कारण मौत हो गई थी, जबकि उसकी दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। कुलवंत का एक जीजा विदेश गया हुआ है और उसकी बहन घर पर ही आई हुई थी। उसका भतीजा शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे गांव में बन रहे पैलेस में गया था और अपनी बहन को खाना बनाने के लिए बोल कर थोड़ी देर में घर आने की बात कह रहा था। उसका फोन भी घर पर ही चार्जिंग पर लगा हुआ था।
विज्ञापन

उन्हें सूचना मिली कि उसका भतीजा कुलवंत पैदल-पैदल ही गांव से लगभग पांच किलोमीटर दूरी पर खुर्दबन धनौरा गांव के पास नहर पर गया और वहां मौके पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार उसने नहर में छलांग लगा दी। नहर किनारे बैठे लोगों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि छलांग लगाने वाला युवक शायद नहर में नहाने आया है। छलांग लगाने से पूर्व युवक ने अपने कपड़े, चप्पल उतारी और पर्स निकाल कर बाहर ही रख दिया था, परंतु पानी का बहाव इतना तेज था कि युवक का कुछ पता न चल पाया।
जब उसके पर्स को खंगाला गया तो पता चला कि वह गांव खेड़ी दाब दलान का रहने वाला है। थोड़ी देर बाद नहर पर पहुंचे गांव के दूसरे व्यक्ति ने पर्स में रखे कागजात से उसकी पहचान की और इस घटना की जानकारी गांव में दी। पुलिस ने सब का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया । वहीं समाचार लिखे जाने तक उसकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता न चल सका था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें