रुक्षेत्र। मुख्य डाकघर में अपने दैनिक कार्य करवाने के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता।
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। जिले में निजी और सरकारी संस्थान के अधिकारी व कर्मचारी सोमवार को वार्षिक लेखाबंदी के समाशोधन कार्य में व्यस्त रहे। पूरा दिन समाशोधन का कार्य चलता रहा। कई विभाग के अधिकारी देर रात तक कार्य में लगे रहे। हालांकि इस दौरान दैनिक कार्य भी चलते रहे। इसके लिए विभागों की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि अपने कार्यों के लिए आने वाले लोगों को किसी परेशानी का सामना न करने पड़े। वहीं लेखाबंदी के वर्ष का अंतिम दिन होने के कारण सरकारी कार्यालयों में भीड़भाड़ कम ही रही।
वार्षिक लेखाबंदी के लिए मुख्य डाकघर में भी कार्य चलता रहा। यहां डाकघर के उपभोक्ता अपने दैनिक कार्य के लिए कतारबद्ध होकर खड़े थे। कोई अपनी पासबुक को अपडेट कराना पहुंचा था तो कोई अपने खाते में राशि जमा करा रहा है। मुख्य डाकघर के अधीक्षक ताराचंद शर्मा ने बताया कि वार्षिक लेखाबंदी का कार्य किया जा रहा है। उपभोक्ता अपने कार्य कराने के लिए भी पहुंच रहे हैं। अभी लेखाबंदी का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। देर शाम तक यह कार्य पूर्ण होगा, उसके बाद वार्षिक लेखाबंदी की रिपोर्ट अपडेट की जाएगी। संवाद