फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच तालाबों के जीर्णोद्धार पर खर्च होगी करोड़ों की राशि

विज्ञापन
Crores of rupees will be spent on the renovation of five ponds - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा/शाहाबाद/लाडवा। जिले के पांच ऐतिहासिक तालाबों का अमृत सरोवर योजना के तहत जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण किया जाएगा। इस योजना का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को पानीपत से ऑनलाइन प्रणाली से शुभारंभ किया। इन पांचों तालाबों पर कुल तीन करोड़ 67 लाख 35 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। योजना के शुभारंभ पर चयनित सरोवर स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांव किरमिच अरनैचा में आयोजित कार्यक्रम में खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने शिरकत की। इसी प्रकार गांव नखरोपजुर में सांसद नायब सिंह सैनी, गांव त्यौड़ा में विधायक रामकरण काला, गांव किरमच में उपायुक्त मुकुल कुमार और गांव बुढ़ा में एसडीएम विनेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

योजना के तहत गांव किरमिच में 15.85 एकड़ जमीन पर तालाब बनाया जाएगा और इस पर एक करोड़ 26 लाख 47 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। वहीं गांव नखरोजपुर में करीब 2 एकड़ जमीन पर अमृत सरोवर का निर्माण किया जाएगा और इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने करीब 11 लाख का बजट पारित किया है। गांव त्यौड़ा में 2 एकड़ जमीन पर अमृत सरोवर बनाया जाएगा और इस पर 55 लाख 88 हजार रुपये का बजट भी खर्च किया जाएगा। इसी प्रकार गांव बुढ़ा में करीब पांच एकड़ भूमि पर अमृत सरोवर बनाया जाएगा और इस योजना पर 1 करोड़ 2 लाख की राशि भी खर्च की जाएगी। गांव अरनैचा में भी रेणुका धाम पर बनने वाले अमृत सरोवर को करीब पांच एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा और इस पर करीब 65 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
योजना के तहत तालाबों का किया जाएगा सुंदरीकरण : डीसी
गांव किरमच में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि सरकार प्रदेश के 1650 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करेगी। इस योजना को अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा और प्रत्येक जिले में इस निर्धारित समय अवधि में 75-75 तालाबों को अमृत सरोवर बनाया जाएगा। अमृत सरोवर योजना से ग्रामीण क्षेत्र के तालाबों को एक नया जीवन मिल पाएगा। योजना के तहत तालाबों का सुंदरीकरण किया जाएगा और तालाबों के चारों तरफ सैर करने के लिए मार्ग बनाया जाएगा और हरियाली के लिए पौधे भी लगाए जाएंगे। इस मौके हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों के लिए भी वरदान साबित होंगे अमृत सरोवर : सांसद
सांसद नायब सिंह सैनी ने योजना के शुभारंभ पर गांव नखरोजपुर के विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। सांसद ने कहा कि आज गांव के तालाबों की स्थिति काफी दयनीय है और तालाबों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है तथा बरसाती पानी का भी तालाब संरक्षण नहीं कर पाते। इन तमाम पहलुओं को जेहन में रखते हुए ही अमृत सरोवर योजना को शुरू किया गया है। इस योजना से सिंचाई का कार्य भी किया जाएगा और बरसाती पानी को संरक्षित भी किया जाएगा। इस मौके पर डीडीपीओ प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
शाहाबाद हल्के के 108 तालाबों को बनाया जाएगा अमृत सरोवर : रामकरण
गांव त्यौड़ा में हरियाणा शुगर फेड के चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला ने कहा कि शाहाबाद में 108 तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस हल्के के सभी तालाबों का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण करने का खाका भी तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव में खेल स्टेडियम भी बनाया जाएगा और राजकीय स्कूल को 10वीं से 12वीं तक अपग्रेड किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम कपिल शर्मा भी मौजूद रहे।
अमृत सरोवर योजना से रहेगा गांव का वातावरण साफ-सुथरा : विनेश
गांव बुढ़ा में उपमंडल अधिकारी नागरिक विनेश कुमार ने कहा कि अमृत सरोवर योजना से गलियों में गंदे पानी का ठहराव नहीं रहेगा और गांव का वातावरण भी साफ सुथरा रहेगा। इससे गांव में बीमारियों के फैलने की आशंका भी कम रहेगी और लोगों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। इस योजना से बरसाती पानी को भी संरक्षित किया जा सकेगा। इस मौके पर बीडीपीओ राजन सिंगला भी उपस्थित रहे।
तीर्थ नगरी में एक-एक पानी की बूंद का संरक्षण करेंगे अमृत सरोवर : संदीप
गांव अरनैचा में प्रदेश के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि अब तीर्थ नगरी पिहोवा में पानी की एक-एक बूंद का संरक्षण करने में अमृत सरोवर योजना अमूल्य योगदान देगी। इस योजना के तहत पिहोवा के सभी तालाबों को अलग-अलग चरणों में अमृत सरोवर के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इतना ही नहीं अमृत सरोवर के रूप में विकसित होने के बाद लोग सरोवर के किनारे पर सैर भी कर सकेंगे। इस दौरान एसडीएम सोनू राम, बीडीपीओ राजेश शर्मा, जजपा के जिला अध्यक्ष कुलदीप जखवाला व जजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. रणधीर सिंह भी उपस्थित रहे।

Crores of rupees will be spent on the renovation of five ponds- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें