फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: भाई को बचाने के लिए करने जा रहा था रक्तदान, सड़क हादसे ने ली जान, बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Sat, 18 Dec 2021 02:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इस्माईलाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

शाहाबाद ठोल रोड से आगे कलसाना गांव के पास 12 दिसंबर को हादसा हुआ था। घायल ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
कृष्ण कालड़ा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद क्षेत्र में बड़े भाई की जान बचाने के लिए रक्तदान करने जा रहा एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा 12 दिसंबर को शाहाबाद ठोल रोड से आगे कलसाना गांव के पास हुआ था, जब तक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार व्यक्ति को चपेट में ले लिया। दुघर्टना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान वीरवार को उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार कृष्ण कालड़ा-38 के बड़े भाई सुरेंद्र कुमार बीमारी के चलते मुलाना कॉलेज अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान सुरेंद्र कालड़ा को रक्त की जरूरत थी, जिसके चलते कृष्ण अपने बीमार भाई को रक्त देने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से निकला था। जब वह शाहाबाद ठोल रोड से होते हुए कलसाना गांव के पास पहुंचा तो एक कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्राले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें ः पानीपत: मां की फटकार के बाद लापता किशोर जम्मू-कश्मीर में मिला, बोला- मां से नाराज था, बस में बैठ गया 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण कालड़ा को गंभीर हालत में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। पीजीआई में इलाज के दौरान वीरवार को कृष्ण की मौत हो गई। शाहाबाद थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक कृष्ण कालड़ा शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां हैं। सड़क हादसे से दोनों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। कृष्ण की मौत से परिजनों और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें