फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: ब्रह्मसरोवर पर चोरों के निशाने पर पर्यटक, लोगों ने आरोपी को दबौचा, बचने के लिए फेंका मिर्ची पाउडर

Fri, 06 Oct 2023 11:21 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र में लोग ब्रह्मसरोवर पर सैर करने गए हुए थे। उसी दौरान दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के समीप तीन युवकों ने पर्यटकों का सामान चोरी कर लिया। बैग लेकर फरार होने लगे तो पर्यटकों ने शौर मचा दिया, जिसे सुन आसपास के लोगों ने युवकों को घेरने का प्रयास किया।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटक चोरों के निशाने पर है, जिसके चलते अक्सर वारदातों को अंजाम दिया जाता रहा है। शुक्रवार सुबह भी तीन चोरों ने पर्यटकों को निशाना बनाया और सामान चुराकर फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने एक को दबौच लिया, लेकिन दो फरार होने में कामयाब रहे। आरोपियों ने पकड़े जाने से बचने के लिए लोगों पर मिर्ची पाउडर भी फेंका, जिससे कई लोगों को भारी परेशानी भी हुई। आरोपी को धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


ये था पूरा मामला
सुबह ही हर रोज की तरह शुक्रवार को भी लोग ब्रह्मसरोवर पर सैर करने गए हुए थे। उसी दौरान दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के समीप तीन युवकों ने पर्यटकों का सामान चोरी कर लिया। बैग लेकर फरार होने लगे तो पर्यटकों ने शौर मचा दिया, जिसे सुन आसपास के लोगों ने युवकों को घेरने का प्रयास किया। इससे बचने के लिए उन्होंने लोगों पर मिर्ची पाउडर फेंक दिया, जिसके चलते दो आरोपी फरार होने में कामयाब रहे तो एक को काबू कर लिया गया। लोगों ने इस आरोपी की धुनाई की, जिसके साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के हवाले आरोपी को किया गया। 

कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के प्रधान फतेहचंद गांधी व अन्य लोगों ने बताया कि शहर में लगातार चोरी की वारदातें हो रही है तो वहीं ब्रह्सरोवर व सन्निहित सरोवर पर भी चोर हर समय सक्रिय रहते हैं। लगातार यहां चोरी की वारदातें सामने आ रही है, जिससे पर्यटकों में भय रहने लगा है। पुलिस को कड़ा शिकंजा कसने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें