हरियाणा में चेन स्नैचरों का आतंक: कुरुक्षेत्र और जींद महिलाओं को बनाया निशाना, तस्वीरें सीसीटीवी में कैद
Fri, 12 May 2023 02:06 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/जींद (हरियाणा)
सार
हरियाणा में चेन स्नेचर का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुरुक्षेत्र में वशिष्ठ कॉलोनी से दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। जींद में बच्चों को स्कूल छोड़ कर घर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार दो झपटमारों सोने की चेन झपट ली।
कुरुक्षेत्र में वशिष्ठ कॉलोनी से दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। महिला दुकान पर सामान लेने के लिए आई थी। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। चालक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि पीछे बैठे युवक ने कपड़े से मुंह ढका हुआ था। उसकी चेन करीब एक तोले की थी। पुलिस मामले की जान कर रही है।
विज्ञापन
बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रही महिला से सोने की चेन झपटी
जींद में स्नैचरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। रामनगर में बच्चों को स्कूल छोड़ कर घर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार दो झपटमारों सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार दो झपटमारों के खिलाफ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
रामनगर निवासी मनजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह बच्चों को स्कूल में छोड़ कर घर वापस लौट रही थी। जब वह घर जाने के लिए गली में पहुंची। उसी दौरान बाइक पर दो युवक आए और झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद उसने शोर भी मचाया आसपास के लोगों ने झपटमारों का पीछा भी किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। शहर थाना पुलिस ने मंजीत की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना के जांच अधिकारी भगवत ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।