फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendergarh: भड़फ गांव में लगी भयंकर आग, ग्रामीणों को हुआ काफी नुकसान, चार घंटे के बाद पाया काबू

Fri, 12 May 2023 12:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

पीड़ितों के अनुसार रात के लगभग 12 बजे के बाद अज्ञात कारणों से हमारे गोबर से बने उपलों व इंधन में आग लगी गई। वहीं सुमेर सिंह की किल्ले की कड़वी जल गई। उसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन किया।
विज्ञापन
आग बुझाते हुए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनीना के उप मंडल के गांव भड़फ में रेवाड़ी महेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से गोबर के उपलों व इंधनों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी व ग्रामीणों ने ट्यूबेल से पाइप जोड़कर आग पर पानी गिराया। चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिसमें ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ। वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


उपलों व इंधन में आग लगी
पीड़ित संजीत, सुमेर, विजेंद्र, दीपक, मनोज व सतपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रात के लगभग 12 बजे के बाद अज्ञात कारणों से हमारे गोबर से बने उपलों व इंधन में आग लगी गई। वहीं सुमेर सिंह की किल्ले की कड़वी जल गई। उसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन किया। इससे पहले ग्रामीणों ने ट्यूबवेल से पाइप लाइन जोड़कर आग बुझाने का काम किया, उसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची दोनों के सहयोग से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हादसा हुआ उसके आसपास मकान भी बने हुए थे
उन्होंने बताया कि जहां पर हादसा हुआ उसके आसपास मकान भी बने हुए थे। गनीमत यह रही कि समय पर आग का पता लग गया। जिससे लोगों ने समय रहते हैं आग पर काबू पाया जिसे कोई बड़ी दुर्घटना घटित नहीं हुई। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि उनके पास 12:19 पर कॉल आई थी कि गांव भड़क में आग लग गई है। वे तुरंत एक गाड़ी को गांव भड़क में भेजा। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। सुबह 4:12 पर हमारी गाड़ी कार्यालय पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें