गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर सिखों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। इसके विरोध में सिखों ने मेन चौक के पास शांतिपूर्वक धरना दिया।
वरयाम सिंह ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझकर सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। ये सांप्रदायिक ताकतें धर्म को तोड़ने का जितना अधिक प्रयास करेंगी, सिख संगत उससे कहीं ज्यादा ताकत धर्म की रक्षा में लगाएगी।
संगत ने कहा कि सत्ता में बैठे सियासी दलों के प्रतिनिधि भी कार्रवाई की बजाय केवल धार्मिक मसलों को सुलगता देखना चाहते हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर सुखचैन सिंह, काला सिंह भेरियां, मस्तान सिंह, दलजीत सिंह मुलतानी, सुखविंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, गुरबचन सिंह, सतनाम सिंह, गुरमेहर सिंह, मनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।