फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Kurukshetra: मामूली कहासुनी पर सिक्योरिटी गार्ड की डंडे से पीटकर हत्या, मामला दर्ज

Mon, 04 Dec 2023 11:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

20-25 दिन पहले मामूली झगड़ा हुआ था। परिजनों ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लाडवा में सलेमपुर गांव में निजी राइस मिल में एक सिक्योरिटी गार्ड की पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। आरोपी भी उसी राइस सेलर में सिक्योरिटी गार्ड पर तैनात था। मृतक की पहचान 62 वर्षीय सतीश शर्मा निवासी सलेमपुर के रूप में हुई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए जबकि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक के बेटे धर्मेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की रात करीब एक बजकर 10 मिनट पर उसके पास राइस मिल से अंकुश निवासी बरोट का फोन आया कि उसके पिता की हालत खराब हो गई है। जब वह राइस मिल में पहुंचा तो उसके पिता सतीश शर्मा बेहोशी की हालत में नीचे पड़े हुए थे और अंकुश निवासी बूढ़ा हाथ में डंडा लेकर साथ ही खड़ा था और उसके पिता को गाली दे रहा था।

 

अंकुश ने उसके साथ भी गाली-गलौज की। साहिल फोरमैन भूत माजरा ने अंकुश को गाली देने से मना किया और उसे पड़कर अपने साथ दूर ले गया। उसने बताया कि अंकुश निवासी बूढ़ा उसके पिता की डंडे से पिटाई कर रहा था। उसने बताया कि अंकुश बूढ़ा ने अपने हाथ में पड़े डंडे से उसके पिता के शरीर पर कई बार वार किया।

 

जिससे वह बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गया। वह अपने पिता को मोटरसाइकिल पर निजी अस्पताल लाडवा लेकर गए जांच चिकित्सकों ने जांच के बाद उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह अपने पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा लेकर गए और वहां पर भी डॉक्टरों ने जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।
 

सुलझा लिया था पहले हुआ झगड़ा
मृतक के बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि उसके पिता का 20-25 दिन पहले आरोपी अंकुश से मामूली झगड़ा हुआ था, लेकिन आपस में बैठकर सुलझा लिया गया था। इसके बावजूद अंकुश मन में रंजिश पाले हुए था। आरोपी मौके की तलाश में था और मौका मिलने पर उसने उसके पिता की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि उसके पिता सतीश ने लगभग ढाई महीने पहले ही सेलर में सिक्योरिटी की नौकरी ज्वाइन की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें